Best offers buy now

Showing posts with label Geography (भूगोल). Show all posts
Showing posts with label Geography (भूगोल). Show all posts

Geography gk for railway

1- Ques: 21 जून को पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की तरफ झुका होता है। सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है। इसके परिणामस्वरूप ऊष्मा अधिक प्राप्त होती है। इन क्षेत्रों में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रातें होती हैं। पृथ्वी की इस अवस्था को क्या कहते हैं?
Aउत्तर अयनांत
Bदक्षिण अयनांत
Cविषुव
Dउपरोक्त में से कोई नहीं।
Ans:a
व्याख्याः
21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की तरफ झुका होता है,जिससे सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है। उत्तरी ध्रुव सूर्य की तरफ झुका होता है तथा उत्तरी ध्रुव रेखा के बाद वाले भागों पर लगभग 6 महीनों तक लगातार दिन रहता है।
चूँकि उत्तरी गोलार्द्ध के बहुत बड़े भाग में सूर्य की रोशनी प्राप्त होती है, इसलिये विषुवत वृत्त के उत्तरी भाग में गर्मी का मौसम होता है एवं दक्षिणी भाग में सर्दी का मौसम होता है। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते हैं।
2- Ques: ऋतुओं में परिवर्तन का कारण क्या है?
Aसूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन।
Bपृथ्वी का अपने अक्ष में घूर्णन।
Cचंद्रमा का पृथ्वी के चारों ओर स्थिर कक्षा में परिक्रमण।
Dउपरोक्त सभी।
Ans:a
व्याख्याः
सामान्यतः एक वर्ष को गर्मी, सर्दी, बसंत एवं शरद ऋतुओं में बाँटा जाता है। ऋतुओं में परिवर्तन सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन के कारण होता है। जबकि पृथ्वी का अपने अक्ष में घूर्णन के कारण दिन और रात होते हैं।
3-: Ques: प्रदीप्त वृत्त किसे कहते हैं?
Aग्लोब पर वह वृत्त जो तापमान को विभाजित करता है।
Bग्लोब पर वह वृत्त जिसके द्वारा किसी स्थान की सही स्थिति ज्ञात की जाती है।
Cग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है।
Dइनमें से कोई नहीं।
Ans:c
व्याख्याः पृथ्वी सूर्य से प्रकाश प्राप्त करती है। पृथ्वी का आकार गोले के समान है, इसलिये एक समय में सिर्फ इसके आधे भाग पर ही रोशनी प्राप्त होती है। ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है, उसे प्रदीप्त वृत्त कहते हैं।:
4- Ques: पृथ्वी का अक्ष उसके कक्षा तल पर बने लंब से कितने डिग्री झुका हुआ है?
A23½°
B24½°
C23°
D26°
Ans:a
व्याख्याः पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है। पृथ्वी का अक्ष उसके कक्षा तल पर बने लंब से 23½° झुका हुआ है। अर्थात् इसके कक्षीय सतह से 66½° का कोण बनाती है।
वह समतल जो कक्ष के द्वारा बनाया जाता है, उसे कक्षीय समतल कहते हैं।
5- Ques: भारत के मानक समय एवं ग्रीनिच (ग्रीनविच) के मानक समय में कितना अंतर है?
A5 घंटा 30 मिनट आगे
B5 घंटा 30 मिनट पीछे
C6 घंटा 30 मिनट पीछे
D4 घंटा 30 मिनट आगे
Ans:a
व्याख्याः भारत का मानक समय याम्योत्तर ग्रीनिच के 82°30° पू. में स्थित है अतः यहाँ का समय ग्रीनिच (ग्रीनविच) के समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। इसलिये जब लंदन में दोपहर के 2 बजे होंगे तब भारत में शाम के 7:30 बजे होंगे।
6- Ques: भारत के किस याम्योत्तर (देशांतर) रेखा को भारत का स्थानीय समय माना जाता है?
A82°30' पू.
B82° 30' प.
C81° 30' पू.
D83° 30' प.
Ans:a
व्याख्याः
भारत में गुजरात के द्वारका तथा असम के डिब्रूगढ़ के स्थानीय समय में लगभग  2 घंटे का अंतर होता है। इसलिये यह आवश्यक था कि देश के मध्य भाग से होकर गुजरने वाली किसी याम्योत्तर के स्थानीय समय को देश का मानक समय माना जाए।
भारत में 82½° पूर्व (82° 30' पू.) को मानक याम्योत्तर माना गया है जो इलाहाबाद के नैनी के पास से होकर गुजरता है।

7- Ques: पृथ्वी को अपने अक्ष में 1° घूमने में कितना समय लगता है?
A4 मिनट
B60 मिनट
C5 मिनट
D20 मिनट
Ans:a
व्याख्याः पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में 360° घूमती है।
चूँकि,  24 घंटे = 360°
इसलिये 1 घंटे = 15°
1 घंटे में 60 मिनट होते हैं।
60 मिनट = 15°
1° = 4 मिनट
अतः पृथ्वी को 1° घूमने में 4 मिनट लगते हैं।

Featured Post

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर जनरल नॉलेज

 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर   1. दादा साहब पुरस्कार किसके क्षेत्र में दिया जाता है?   उत्तर: सिनेमा    2. सिख ध...