Best offers buy now

Vocabulary word English

Vocabulary sword list


*1. UNDUE (ADJECTIVE): (अत्यधिक): excessive

Synonyms: dizzying, exorbitant
Antonyms: moderate, reasonable

Example Sentence:
Some dogs are very hyper and require an undue amount of attention from their owners.

*2. INDIGENOUS (ADJECTIVE): (देशी): native*

Synonyms: domestic, homegrown
Antonyms: alien, foreign

Example Sentence:
ISRO successfully test-fired an indigenous missile.

*3. INTERMITTENT (ADJECTIVE): (सविराम): irregular*

Synonyms: fitful, infrequent
Antonyms: regular, frequent

Example Sentence:
The holiday lights are intermittent and flicker on and off constantly.

*4. INCESSANT (ADJECTIVE): (लगातार): ceaseless*

Synonyms: endless, continuous
Antonyms: bounded, ceasing

Example Sentence:
His hostility to Reva was incessant.

*5. INSULAR (ADJECTIVE): (संकुचित विचारवाला): narrow-minded*

Synonyms: circumscribed, parochial
Antonyms: broad-minded, unbiased

Example Sentence:
Only a few people live in their insular neighborhood in the coldest part of Alaska.

*6. JINX (NOUN): (अशुभ): curse*

Synonyms: hex, hoodoo
Antonyms: boon, luck

*7. INERTIA (NOUN): (जड़ता): laziness*

Synonyms: passivity, sluggishness
Antonyms: action, activity

Example Sentence:
After a large meal, inertia usually keeps me on the couch all day.

*8. IMMACULATE (ADJECTIVE): (शुद्ध): unspoiled*

Synonyms: exquisite, neat
Antonyms: dull, defiled

Example Sentence:
The soldier was reprimanded for ruining his immaculate uniform.

*9. IMPUTE (VERB): (आरोप लगाना): attribute*

Synonyms: accredit, assign
Antonyms: exonerate, exculpate

Example Sentence:
You can not impute the damage to me.

*10. INKLING (NOUN): (आभास): the idea*

Synonyms: clue, hunch
Antonyms: knowledge, information

Example Sentence:
The records give us an inkling of how people saw world.


One linear current affairs 04/11/2019

One linear current affairs
Current affair

1- भारत और उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक के बाद दोनों देशों ने सुरक्षा संबंधों में सहयोग को लेकर तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

2- हाल ही में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने यूनिसेफ द्वारा चलाई गई युवाह पहल को लॉन्च किया है।

3- आयकर विभाग ने जमशेदजी टाटा ट्रस्ट, आर.डी.टाटा ट्रस्ट समेत 6 टाटा ट्रस्टों का पंजीकरण रद्द कर दिया है।

4- मेघालय में 24 घंटे से अधिक रुकने के लिए बाहरी लोगों को राज्य सरकार के पास अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा।

5- हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गोवा राज्य के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली।

6- बांग्लादेश जिसने इतिहास में पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को मात दी है।

7- भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में प्रमोटर हिस्सेदारी कम करके 40 प्रतिशत पर नहीं लाने के कारण बंधन बैंक बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

8- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और थाईलैंड देश के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा रक्षा उद्योग क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशने पर सहमत हुए।

9- भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा जिस पूर्व कप्तान को पछाड़कर भारत के लिए सबसे ज़्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गये हैं- एम.एस. धोनी

10- हाल ही में जिस देश की सरकार ने सभी सातों प्रदेश के राज्यपालों को बर्खास्त कर दिया है- नेपाल

Current affairs 2 November 2019

Current affairs 2 November 2019
करेन्ट अफेयर्स
General knowledge
Gk

1- वह टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल Fitbit का अधिग्रहण कर लिया है ।

2- भारत और उजबेकिस्तान के मध्य नवंबर 2019 में आयोजित होने वाले संयुक्त सैन्य-अभ्यास का नाम Dustilk 2019 है ।

3- भारत का पड़ोसी देश चीन ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ के मामले सामने आये हैं ।

4- भारत का शहर हैदराबाद यूनेस्को की UCCN सूची में पाक-कला श्रेणी में शामिल किया गया है ।

5- जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 17  समझौतों किये गये ।

6- चीन हाल ही में अधिकारिक रूप से 5G नेटवर्क लॉन्च किया है ।

7- भारत का शहर दिल्ली प्रदूषण के चलते स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है ।

8- भारतीय खिलाड़ी शिवा थापा और पूजा रानी द्वारा ओलिंपिक टेस्ट में जीते स्वर्ण पदक ।

10- 01 नवंबर हरियाणा स्थापना दिवस मनाया जाता है ।

11- चुनाव आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनावों को पांच चरणों में कराये जाने की घोषणा की गई है ।


Current affairs 25 October 2019

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में (25 अक्टूबर 2019)
Current affairs 25 October 2019
One linear current affairs

• ब्रिटेन में जिस विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं ने एक 'कृत्रिम पत्ती' विकसित की है जो सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके सिनगैस का उत्पादन कर सकती है- कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

• पश्चिमी घाट में वैज्ञानिकों एक समूह ने द्रविडोगेको परिवार की छिपकलियों की जितने प्रजातियों की खोज की है- छह

• दिसंबर 2014 में शुरू किये गए जिस मिशन के अंतर्गत भारत का टीकाकरण कवरेज लगभग 87 प्रतिशत तक बढ़ गया है- मिशन इन्द्रधनुष

• कैबिनेट ने जितने अतिरिक्त भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) बल के गठन को मंजूरी दे दी है- दो

• संयुक्त राष्ट्र दिवस प्रतिवर्ष जिस दिन मनाया जाता है-24 अक्टूबर

• भारत सरकार ने हाल ही में जिस देश में जाने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है- तुर्की

• कैबिनेट कमिटी ने हाल ही में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1840 रुपये से बढ़ाकर जितने रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है-1,925

• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जिस राज्य की 1797 अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले करीब 40 लाख लोगों को मालिकाना हक देने को मंज़ूरी दे दी है- दिल्ली

• केंद्र सरकार ने घाटे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए जितने करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दे दी है-68,751 करोड़ रुपये

• विश्व बैंक द्वारा जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में भारत जितने स्थान पर है-63वें

24 October current affairs 2019

24 अक्टूबर 2019 Current Affairs
Daily current affairs
Current affair gk

प्रश्‍न 1. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रबी की फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करते हुए टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल का किस टेलीकॉम टीम के साथ विलय करने की घोषणा की है?
क. रिलायंस जियो
ख. भारतीय एयरटेल
ग. बीएसएनएल
घ. आईडिया

*उत्तर: ग. बीएसएनएल –* केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में बैठक में कुछ अहम फैसले लिए है जिसमे रबी की फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है साथ ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल का बीएसएनएल में विलय करने की घोषणा की है और सरकार इन दोनों कंपनियों के रिवाइवल के लिए 29,937 करोड़ रुपए खर्च करेगी.

प्रश्‍न 2. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सरकारी कर्मचारियों को किसने 7वें केंद्रीय वेतन आयोग भत्ते के भुगतान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. केंद्र सरकार
ग. निति आयोग
घ. जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट

*उत्तर: ख. केंद्र सरकार –* केंद्र सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सरकारी कर्मचारियों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग भत्ते के भुगतान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह नया नियम 31 अक्टूबर 2019 से लागू होगा. सरकार के इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर में कार्यरत करीब 4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.

प्रश्‍न 3. हाल ही में किसने नई दिल्ली में ई-पोर्टल ‘डिजिटल भारत डिजिटल संस्कृति’ और सीसीआरटी यूट्यूब चैनल की शुरूआत की है?
क. रामनाथ कोविंद
ख. अमित शाह
ग. रामविलास पासवान
घ. प्रहलाद सिंह पटेल

*उत्तर: घ. प्रहलाद सिंह पटेल –* हाल ही में संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में ई-पोर्टल ‘डिजिटल भारत डिजिटल संस्कृति’ और सीसीआरटी यूट्यूब चैनल की शुरूआत की है. इनकी शुरूआत के बाद देश की कक्षाओं में डिजिटल संवाद माध्यम के जरिये सांस्कृतिक शिक्षा के प्रसार में सुविधा उपलब्ध होगी.

प्रश्‍न 4. ऑस्ट्रेलिया की मशहूर भेड़ “क्रिस” किस वर्ष सबसे अधिक ऊन निकालने का रिकॉर्ड बनाने वाली की मौत हो गयी है?
क. 2012
ख. 2014
ग. 2015
घ. 2018

*उत्तर: ग. 2015 –* वर्ष ग. 2015 में सबसे अधिक ऊन निकालने का रिकॉर्ड बनाने वालीऑस्ट्रेलिया की मशहूर भेड़ “क्रिस” की मौत हो गयी है. “क्रिस” के शरीर से 40.1 किलो ऊन निकाला गया था. साउथ वेल्स फर्म के मुताबिक, मरिनो प्रजाति की भेड़ों की उम्र लगभग 10 वर्ष होती है और भेड़ “क्रिस” की उम्र भी लगभग इतनी ही थी.

प्रश्‍न 5. नासा और एनओएए के मुताबिक, वर्ष 1982 के बाद किस वर्ष अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन गैस की परत के छिद्र में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गयी है?
क. 2014
ख. 2016
ग. 2018
घ. 2019

*उत्तर: घ. 2019 –* अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेयरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के मुताबिक, वर्ष 1982 के बाद इस वर्ष (2019) में अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन गैस की परत के छिद्र में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गयी है. वर्ष 1982 के बाद से पहली बार ओजोन परत का छिद्र इतना सिकुड़ा है.

प्रश्‍न 6. भारत में भूख और कुपोषण के विरुद्ध जागरुकता फैलाने के लिए किसने “फीड अवर फ्यूचर” की शुरूआत की है?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. यूनेस्को
ग. डब्ल्यूएचओ
घ. डब्ल्यूएफपी


*उत्तर: घ. डब्ल्यूएफपी –* डब्ल्यूएफपी यानी संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने हाल ही में भारत में भूख और कुपोषण के विरुद्ध जागरुकता फैलाने के लिए सिनेमा के द्वारा विज्ञापन अभियान ‘फीड अवर फ्यूचर’ की शुरूआत की है. इस अभियान ने यूएफओ मूवीज़ के साथ मिलकर लॉन्च किया है.

प्रश्‍न 7. 24 अक्टूबर को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व विकास सूचना दिवस
ख. विश्व पोलियो दिवस
ग. विश्व विकास सूचना और विश्व पोलियो दिवस
घ. विश्व महिला सुरक्षा दिवस

*उत्तर: ग. विश्व विकास सूचना और विश्व पोलियो दिवस –* 24 अक्टूबर को विश्व भर में “विश्व विकास सूचना दिवस” और “विश्व पोलियो दिवस” दोनों मनाये जाते है. विश्व पोलियो दिवस की शुरूआत रोटरी इंटरनेशनल ने जोनास साल्क के जन्म के अवसर पर की थी और विश्व विकास सूचना दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व की समस्याओं की ओर लोगो का ध्यान आकर्षित करना है.

प्रश्‍न 8. सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से किस देश ने “संयुक्त काउंटर ऑपरेशन सेंटर” बनाने की घोषणा की है?
क. अमेरिका
ख. रूस
ग. भारत
घ. चीन

*उत्तर: ग. भारत –* भारत ने हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से “संयुक्त काउंटर ऑपरेशन सेंटर” बनाने की घोषणा की है. साथ ही भारत, पाकिस्तान के द्वारा पंजाब में दोबारा आतंकवाद को उभारने की कोशिशों में जुटे मंसूबों को नाकाम करना चाहता है.

प्रश्‍न 9. दक्षिण अफ्रीका के किस पूर्व कप्तान को मेरिलबॉन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का मानद सदस्य चुना गया है?
क. स्टीव स्मिथ
ख. माइकल क्लार्क
ग. ग्रीम स्मिथ
घ. पॉल कोल्लिंगवुड

*उत्तर: ग. ग्रीम स्मिथ –* दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को मेरिलबॉन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का मानद सदस्य चुना गया है. वे 22 वर्ष की उम्र में चुने गए दक्षिण अफ्रीका टीम के सबसे युवा कप्तान बने. वे अपने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले अपने देश के तीसरे खिलाड़ी हैं.

प्रश्‍न 10. आईसीसी की रैंकिंग के मुताबिक, रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप-10 में शामिल होने वाले _ भारतीय बन गए है?
क. दुसरे
ख. तीसरे
ग. पहले
घ. पांचवें

*उत्तर: ख. तीसरे –* आईसीसी के द्वारा जारी की गयी रैंकिंग के मुताबिक, रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप-10 में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय बन गए है. उनसे पहले विराट कोहली और गौतम गंभीर ऐसा कर चुके हैं. साथ ही अजिंक्य रहाणे भी अपनी सर्वश्रेष्ठ 5वें नंबर पर पहुंच गए है.

Pro kabaddi league gk

Pro Kabaddi League Winners 
General knowledge

👉 2014 - Jaipur Pink Panthers

👉 2015 - U Mumba

👉 2016 (Jan) -  Patna Pirates

👉 2016 (June) - Patna Pirate

👉 2017 - Patna Pirates

👉 2018 - Bengaluru Bulls

👉 2019 - Bengal Warriors

Note-
 हेलो दोस्तों आपको यह कैसा लगा  कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं और शेयर भी करें ताकि और लोग भी इसके बारे में जान सकें धन्यवाद

Current affairs 22 /10/2019

करेंट अफेएर्स 22 अक्टूबर 2019 
Current affairs 22 October 2019

 *प्रश्‍न 1. इनमे से किस देश में पुरातत्वविदों ने 8000 वर्ष पुराना मोती खोजा है?*
क. जापान
ख. चीन
ग. यूएई
घ. ऑस्ट्रेलिया

*सही उत्तर देखे*
उत्तर: ग. यूएई – संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबुधाबी में पुरातत्वविदों ने 8000 साल पुराना मोती खोजा है. इस 8000 साल पुराने मोती को 30 अक्टूबर को अबुधाबी स्थित संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा. इस मोती को मारवाह द्वीप में खुदाई के दौरान खोजा गया है लेकिन अभी इस मोती की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है.

 *प्रश्‍न 2. किस वर्ष देश में पहला डिजिटल मॉल “डिजिटल मॉल ऑफ एशिया” लांच किया जायेगा?*
क. 2020
ख. 2021
ग. 2022
घ. 2025

*सही उत्तर देखे*
उत्तर: क. 2020 – वर्ष 2020 में देश में पहला डिजिटल मॉल “डिजिटल मॉल ऑफ एशिया” लांच किया जायेगा. इस डिजिटल मॉल में लोग पीसी, लैपटॉप या मोबाइल फोन के जरिए घूमकर खरीदारी कर सकेंगे. यह डिजिटल मॉल चीन और जापान जैसे देशों में भी लॉन्‍च किया जायेगा.

 *प्रश्‍न 3. हाल ही में किसने लद्दाख में दुरबुक और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) के बीच बने रिनचेन ब्रिज का उद्घाटन किया है?*
क. नरेंद्र मोदी
ख. राजनाथ सिंह
ग. रामविलास पासवान
घ. अमित शाह

*सही उत्तर देखे*
उत्तर: ख. राजनाथ सिंह – हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में दुरबुक और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) के बीच बने रिनचेन ब्रिज का उद्घाटन किया है. यह ब्रिज चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से 40 किमी पहले पूर्व दिशा में बनाया गया है. श्योक नदी पर 14,650 फीट की ऊंचाई यह ब्रिज बनाया गया है.

*प्रश्‍न 4. लंदन के चिड़ियाघर में मौजूद एक ____ ने खुद से एनर्जी जनरेट करते हुए हाल ही में दुनिया की पहली सेल्फी ली है?*
क. भालू
ख. शेर
ग. पौधे
घ. कोकरोच

*सही उत्तर देखे*
उत्तर: ग. पौधे – लंदन के चिड़ियाघर में मौजूद एक पौधे ने ने खुद से एनर्जी जनरेट करते हुए हाल ही में दुनिया की पहली सेल्फी ली है. यह पौधा हर 20 सेकंड में फोटो कैप्चर करता है. जूलॉजिकल सोसायटी ऑफ लंदन के अनुसार, पौधे में लगा पावर कैमरा और सेंसर सेल्फी लेने में मदद करता है.

 *प्रश्‍न 5. भारत के किस शहर में इंडिया एनर्जी फोरम ने “न्यूक्लियर एनर्जी कॉन्क्लेव-2019” का आयोजन किया है?*
क. पुणे
ख. हैदराबाद
ग. नई दिल्ली
घ. गोवा

*सही उत्तर देखे*
उत्तर: ग. नई दिल्ली – हाल ही में नई दिल्ली शहर में इंडिया एनर्जी फोरम ने “न्यूक्लियर एनर्जी कॉन्क्लेव-2019” का आयोजन किया है. इस वर्ष सम्मेलन का विषय *“न्यूक्लियर एनर्जी के लिए अर्थव्यवस्था – सुरक्षित और लागत प्रभावी प्रौद्योगिकियों की दिशा में नवाचार”* है.

 *प्रश्‍न 6. रतन टाटा को पहली प्रति भेंट करते हुए किसने “ब्रिजिटल नेशन” पुस्तक का विमोचन किया है?*
क. रामनाथ कोविंद
ख. नरेंद्र मोदी
ग. अमित शाह
घ. अरविन्द केजरीवाल

*सही उत्तर देखे*
उत्तर: ख. नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नई दिल्ली शहर में आयोजित एक सम्मलेन के दौरान रतन टाटा को पहली प्रति भेंट करते हुए “ब्रिजिटल नेशन” पुस्तक का विमोचन किया है. इस पुस्तक को एन चंद्रशेखरन और रूपा पुरुषोत्तम के द्वारा लिखा गया है.

 *प्रश्‍न 7. 15 वर्ष पहले प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले किस खिलाडी ने हाल ही में भारतीय टीम के लिए 30 वर्ष की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया है?*
क. शाहबाज नदीम
ख. दीपक चाहर
ग. वाशिंगटन सुन्दर
घ. रिषभ पन्त

*सही उत्तर देखे*
उत्तर: क. शाहबाज नदीम – 15 वर्ष पहले प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले शाहबाज नदीम ने हाल ही में भारतीय टीम के लिए 30 वर्ष की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया है. उनकी टेस्ट कैप का नंबर 296 है. वर्ष 1932 से अक्टूबर 2019 तक भारत के लिए 296 खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं.

 *प्रश्‍न 8. निम्न में किस फुटबॉल खिलाडी ने पिछले वर्ष पेड इंस्टाग्राम पोस्ट से करीब 340 करोड़ रुपए की कमाई की है?*
क. लेओनेल मेस्सी
ख. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
ग. सुनील छेत्रि
घ. मोहमद सलाह

*सही उत्तर देखे*
उत्तर: ख. क्रिस्टियानो रोनाल्डो – फुटबॉल खिलाडी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पिछले वर्ष पेड इंस्टाग्राम पोस्ट से करीब 340 करोड़ रुपए की कमाई की है. जबकि उनका जुवेंटस क्लब में सालाना पैकेज 242 करोड़ रुपए का है. उन्हें इंस्टाग्राम पर हर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए करीब 6.9 करोड़ रुपए मिले हैं.

 *प्रश्‍न 9. इंग्लैंड में वर्ष 2020 में होने वाले टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ के ड्रॉफ्ट में कौन सा खिलाडी बिकने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है?*
क. क्रिस गेल
ख. जेम्स होप्स
ग. विराट कोहली
घ. राशिद खान

*सही उत्तर देखे*
उत्तर: घ. राशिद खान – वर्ष 2020 में इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ के ड्रॉफ्ट में अफगानिस्तान के स्पिनर खिलाडी राशिद खान बिकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है. इस टूर्नामेंट का पहला सीजन में 8 टीमें हिस्सा लेंगी. राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय मैच में 81 विकेट लिए हैं.

 *प्रश्‍न 10. यूरोपियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में स्टैन वावरिंका को हराकर किस खिलाडी ने एटीपी टूर्नामेंट जीत लिया है?*
क. रोजर फेडरर
ख. नोवाक जोकोविच
ग. एंडी मरे
घ. रफेल नडाल

*सही उत्तर देखे*
उत्तर: ग. एंडी मरे – ब्रिटेन के एंडी मरे ने यूरोपियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्टैन वावरिंका को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर एटीपी टूर्नामेंट जीत लिया है. उन्होंने अपने करियर का 46वां टाइटल जीता है. उन्होंने 31 महीने बाद एटीपी टूर्नामेंट जीता है. उन्होंने पिछले वर्ष मार्च 2017 में उन्होंने दुबई ओपन जीता था.

Featured Post

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर जनरल नॉलेज

 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर   1. दादा साहब पुरस्कार किसके क्षेत्र में दिया जाता है?   उत्तर: सिनेमा    2. सिख ध...