Best offers buy now

Current affairs 01/10/2019

Current affair in Hindi
हिंदी करेंट अफेयर्स 1 अक्टूबर, 2019 

1. राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?

उत्तर – ओम बिरला

यूगांडा के कम्पाला में 22 से 29 सितम्बर के बीच राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा किया गया।

2. विश्व रेबीज दिवस 2019 की थीम क्या है?

उत्तर – रेबीज 

उन्मूलन के लिए टीकाकरण
28 सितम्बर को विश्व भर में विश्व रेबीज दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य रेबीज बिमारी तथा इसकी रोकथाम के बारे जागरूकता फैलाना है। विश्व रेबीज दिवस 2019 की थीम “रेबीज : उन्मूलन के लिए टीकाकरण” है। इस दिवस का उद्देश्य जानवरों व इन्सानों पर रेबीज के प्रभाव तथा रेबीज के रोकने के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

3. किस टीम ने 2019 सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप को जीता?

उत्तर – भारत

भारत ने सैफ अंडर-18 सैफ चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है, भारत ने काठमांडू में बांग्लादेश को 2-1 से हराकर यह खिताब जीता। यह सैफ-18 प्रतियोगिता में भारत का पहला खिताब है। 2015 में भारत इस प्रतियोगिता का रनर-अप रहा था, जबकि 2017 में भारत तीसरे स्थान पर रहा था। इससे पहले के दो संस्करण नेपाल ने जीते थे।

4. सरस्वती सम्मान 2018 जीतने वाले डॉ. के. सिवा रेड्डी किस भाषा से सम्बंधित हैं?

उत्तर – तेलुगु

तेलुगु कवि के. सिवा रेड्डी को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान प्रदान  गया है, उन्हें यह सम्मान उनके काव्य संग्रह “पक्काकी ओट्टीगिलिते” के लिए प्रदान किया गया। इस काव्य संग्रह का प्रकाशन 2016 में हुआ था।

5. असम के किस जिले ने ‘प्लांट्स फॉर प्लास्टिक’ अभियान शुरू किया है?

उत्तर – बोंगईगांव

असम के बोंगईगांव जिला प्रशासन ने ‘प्लांट्स फॉर प्लास्टिक’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत प्लास्टिक का संग्रहण किया जायेगा, लोगों को अपने घरों, दफ्तरों तथा शिक्षण संस्थानों से प्लास्टिक को हटाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।  इस अभियान के तहत यदि कोई व्यक्ति मुनिसिपलिटी में एक किलोग्राम प्लास्टिक जमा करता है तो इसके बदले में उस व्यक्ति को रोपाई के लिए पौधा मुफ्त में दिया जायेगा।

6. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल किस राज्य से हैं?

उत्तर –  हरियाणा

सुमित नागल ने अर्जेंटीना के बूएनोस एरेस में 2019 ATP चैलेंज टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के खिताब को अपने नाम किया गया, उन्होंने फाइनल में फाकुंडो बोग्निस को 6-4, 6-2 से हराया।

7. हाल ही में किस राज्य में पुष्प उत्सव ‘बथुकम्मा’ शुरू हुआ है?

उत्तर – तेलंगाना

तेलंगाना में 28 सितम्बर, 2019 को पुष्प उत्सव ‘बथुकम्मा’ शुरू हुआ यह उत्सव 9 दिन तक चलेगा। इस उत्सव को मानसून ऋतू के अंत तथा शीत ऋतू के ठीक पहले मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान तेलंगाना में स्थानीय देवियों की पूजा की जाती है।

8. बड़ा दशैं किस देश का प्रमुख त्यौहार है?

उत्तर – नेपाल

बड़ा दशैं नेपाल के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है, हाल ही में यह उत्सव वैदिक विधियों के साथ काठमांडू में शुरू हुआ। यह 15 दिवसीय उत्सव नवरात्री के प्रथम दिन शुरू होता है। इस उत्सव के दौरान लोग नौ दिनों माता दुर्गा की पूजा करता हैं।

9. हाल ही में विजय खोटे का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हुए थे?

उत्तर – मराठी

फिल्म अभिनेता विजू सिनेमा का निधन हुआ, उन्होंने अपने करियर में 440 से अधिक हिंदी तथा मराठी फिल्मों में कार्य किया। ‘शोले’ फिल्म में उनका ‘कालिया’ का किरदार तथा ‘अंदाज़ अपना अपना’ फिल्म में उनका ‘रॉबर्ट’ का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। 30 सितम्बर, 2019 को उनका निधन मुंबई में हुआ।

10. एम पी बीरला मेमोरिएल अवार्ड 2019 किसे प्रदान किया गया

उत्तर – थानु पद्मनाभन

62 वर्षीय भौतिकशास्त्री व खगोलशास्त्री थानु पद्मनाभन को हाल ही में एम.पी. बिरला मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। एम.पी. बिरला मेमोरियल अवार्ड की स्थापना 1993 में की गयी थी, यह अवार्ड अन्तरिक्ष विज्ञान, खगोल-भौतिकी तथा खगोल विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को एक ट्रॉफी  तथा 2,51,000 रुपये प्रदान किये जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर जनरल नॉलेज

 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर   1. दादा साहब पुरस्कार किसके क्षेत्र में दिया जाता है?   उत्तर: सिनेमा    2. सिख ध...