लीथियम आयन बैटरी बनाने के लिए तीन वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
साल 2019 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से देने का ऐलान 9 अक्टूबर 2019 को किया गया है।
ये तीन नाम हैं अमेरिका के जॉन बी गुडइनफ, ब्रिटेन के एम स्टैनली विटंगम और जापान के अकीरा योशिनो।
97 साल के जॉन गुडइनफ अमेरिकी प्रफेसर हैं और इतनी उम्र में नोबेल पाने वाले पहले शख्स हैं। उनसे पहले पिछले साल 96 साल के आर्थर अश्किन को नोबेल मिला था।
इसके अलावा विटंगम स्टैनली विटंगम इंग्लिश-अमेरिकन केमिस्ट हैं और वर्तमान में बिंगम्टन यूनिवर्सिटी में प्रफेसर हैं। अकारी योशिनो जापानी साइंटिस्ट हैं। वह लीथियम आयन बैटरी के अविष्कारक भी हैं।
हल्की, पुन: रिचार्ज हो सकने वाली और शक्तिशाली लीथियम आयन बैटरियों का इस्तेमाल मोबाइल फोन से लेकर लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों आदि में होता है।
इनमें सौर और पवन ऊर्जा की अच्छी खासी मात्रा संग्रहित की जा सकती है जिससे पेट्रोल-डीजल जैसे जीवश्म ईंधन से मुक्त समाज की ओर बढ़ना संभव होगा।
Note-
भौतिकी के क्षेत्र में तीन ब्रह्मांड वैज्ञानिकों के नाम नोबेल पुरस्कार 2019 हेतु घोषणा
चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों के नाम नोबेल पुरस्कार 2019 हेतु घोषणा
No comments:
Post a Comment