Best offers buy now

Anek shabdo ke ke liye ek shabd

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)

Hindi gk

( ऐ )

एक ही समय में वर्तमान- (समसामयिक)

एक स्थान से दूसरे स्थान को हटाया हुआ- (स्थानान्तरित)

एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना- (अनुवाद)

ऐसा व्रत, जो मरने पर ही समाप्त हो-(आमरणव्रत)

ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चन्द्र का पूरा बिम्ब ढँक जाय- (खग्रास)

ऐसा जो अंदर से खाली हो- (खोखला)

ऐसा तर्क जो देखने पर ठीक प्रतीत होता हो, किन्तु वैसा न हो- (तर्काभास)

एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली- (तानाशाही)

एक राजनीतिक दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वाला- (दलबदलू)

एक देश से माल दूसरे देश में जाने की क्रिया- (निर्यात)

ऐतिहासिक युग के पूर्व का- (प्रागैतिहासिक)

एक महीने में होने वाला- (मासिक)

एक ही जाति का- (सजातीय)

एक ही समय में उत्पन्न होने वाला- (समकालीन)

एक ही समय में वर्तमान- (समसामयिक)

एक सप्ताह में होने वाला- (साप्ताहिक)

( ख )

खाने से बचा हुआ जूठा भोजन- (उच्छिष्ट)

खाने योग्य पदार्थ- (खाद्य)

खाने की इच्छा- (बुभुक्षा)

खून से रँगा हुआ- (रक्तरंजित)

खेलना का मैदान- (क्रीड़ास्थल)

( ग )

गिरा हुआ- (पतित)

गृह (घर) बसाकर स्थित (रहनेवाला)- (गृहस्थ)

ग्राम का रहनेवाला- (ग्रामीण)

गोद लिया हुआ पुत्र- (दत्तक (पुत्र) )

गोपों को घेरा बाँधकर नाचने की क्रिया- (रास)

गुरु के समीप रहनेवाला विद्यार्थी- (अन्तेवासी)

गुण-दोषों का विवेचन करने वाला- (आलोचक)

गणित शास्त्र के जानकार- (गणितज्ञ)

गंगा का पुत्र- (गांगेय)

गृह (घर) बसा कर रहने वाला- (गृहस्थ)

गगन (आकाश) चूमने वाला- (गगनचुम्बी)

(घ )

घास छीलने वाला- (घसियारा)

घूस लेने वाला/रिश्वत लेने वाला- (घूसखोर/रिश्वतखोर)

घुलने योग्य पदार्थ- (घुलनशील)

घृणा करने योग्य- (घृणास्पद)

घूम-फिरकर सौदा बेचने वाला- (फेरीवाला)

( च )

चार वेदों को जानने वाला- (चतुर्वेदी)

चार राहों वाला- (चौराहा)

चेतन स्वरूप की माया- (चिद्विलास)

चूहे फँसाने का पिंजड़ा- (चूहेदानी)

चौथे दिन आने वाला ज्वर- (चौथिया)

चारों ओर की सीमा- (चौहदी)

चारों ओर जल से घिरा हुआ भू-भाग- (टापू)

चोरी छिपे चुंगी शुल्क आदि दिये बिना माल लाकर बेचनेवाला- (तस्कर)

चौपायों के बाँधने का स्थान- (थान)

चार मुखों वाला - (चतुरानन)

चिंता में डूबा हुआ- (चिंतित)

चुनाव में अपना मत देने की क्रिया- (मतदान)

( छ )

छिपे वेश में रहना- (छद्मवेश)

छात्रों के रहने का स्थान- (छात्रावास)

छः महीने के समय से सम्बन्धित- (छमाही)

छत में टाँगने का शीशे का कमल या गिलास, जिसमें मोमबत्तियाँ जलती हों- (फानूस)

छोटे कद का आदमी- (बौना)

छह कोने वाली आकृति- (षट्कोण)

छह-छह महीने पर होने वाला- (षाण्मासिक)

छूत से फैलने वाला रोग- (संक्रामक) 

छः मुँहों वाला- (षण्मुख/षडानन)

Sandhi vichchhed gk । सन्धि विच्‍छेद हिन्दी

 सन्धि विच्‍छेद हिन्दी 

प्रश्‍न 1- महीश का सन्धि विच्‍छेद होगा ।
उत्‍तर - मही + ईश ।
प्रश्‍न 2- शुभेच्‍छा का सन्धि विच्‍छेद होगा ।
उत्‍तर - शुभ + इच्‍छा ।
प्रश्‍न 3- भानूदय का सन्धि विच्‍छेद होगा ।
उत्‍तर - भानु + उदय ।
प्रश्‍न 4- नवोढ़ा का सन्धि विच्‍छेद होगा ।
उत्‍तर - नव + ऊढ़ा ।
प्रश्‍न 5- पावक का सन्धि विच्‍छेद होगा ।
उत्‍तर - पौ + अक ।
प्रश्‍न 6- दुश्‍चरित्र का सन्धि विच्‍छेद होगा ।
उत्‍तर - दु: + चरित्र ।
प्रश्‍न 7- मृगेन्‍द्र का सन्धि विच्‍छेद होगा ।
उत्‍तर - मृग + इन्‍द्र ।
प्रश्‍न 8- सुरेन्‍द्र का सन्धि विच्‍छेद होगा ।
उत्‍तर - सुर + इन्‍द्र ।
प्रश्‍न 9- सदाचार का संधि विच्‍छेद होगा ।
उत्‍तर - सत् + आचार ।

प्रश्‍न 10- महेन्‍द्र का सन्धि विच्‍छेद होगा ।
उत्‍तर - महा + इन्‍द्र ।

Sindhu Ghati ki sabhyata gk quiz

 

 सिंधु घाटी की सभ्यता

Quiz gk

Hanta virus and corona virus

Hanta virus and corona virus

चीन में अब हंता वायरस (hantavirus) से मौत का मामला सामने आया है।काम के स‍िलसिले में शाडोंग प्रांत जा रहे युवक को एक बस में मृत पाया गया।
चीन के यूनान प्रांत में एक व्‍यक्ति की सोमवार को हंता वायरस से मौत हो गई। पीड़‍ित व्‍यक्ति काम करने के लिए बस से शाडोंग प्रांत लौट रहा था। उसे हंता वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। बस में सवार 32 अन्‍य लोगों की भी जांच की गई है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्‍लोबल टाइम्‍स के इस घटना की जानकारी देने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
जानें, क्‍या है हंता वायरस
विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस की तरह से हंता वायरस घातक नहीं है। कोरोना के व‍िपरीत यह हवा के रास्‍ते नहीं फैलता है। यह चूहे या गिलहरी के संपर्क में इंसान के आने से फैलता है। सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, 'चूहों के घर के अंदर और बाहर करने से हंता वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है। यहां तक कि अगर कोई स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति भी है और वह हंता वायरस के संपर्क में आता है तो उसके संक्रमित होने का खतरा रहता है।'
हालांकि हंता वायरस एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में नहीं जाता है लेकिन यदि कोई व्‍यक्ति चूहों के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपनी आंख, नाक और मुंह को छूता है तो उसके हंता वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। इस वायरस से संक्रमित होने पर इंसान को बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, पेट में दर्द, उल्‍टी, डायरिया आदि हो जाता है। अगर इलाज में देरी होती है तो संक्रमित इंसान के फेफड़े में पानी भी भर जाता है, उसे सांस लेने में परेशानी होती है।

हंता वायरस जानलेवा है?-
   CDC के मुताबिक हंता वायरस जानलेवा है। इससे संक्रमित व्‍यक्तियों के मरने का आंकड़ा 38 प्रतिशत है। चीन में
हंता वायरस का यह मामला ऐसे समय पर आया है जब पूरी दुनिया वुहान से निकले कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। कोरोना वायरस से अब तक 16 हजार 500 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं अब तक दुनिया के 382,824 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस की व्‍यापकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह वायरस अब 196 देशों में फैल चुका है।

India lock down for 21 days

प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन
Corona virus

1.आज रात पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन
2.घरो से निकलने पर पूर्ण पाबंदी पूरे राष्ट्र में
3.आप इस समय जहाँ हैं वहीं रहें
4.पूरे देश मे 21 दिन के लिए लॉकडाउन
5.घर से बाहर निकलना क्या होता है 21 दिन भूल जाइए
6.कुछ लोगों की लापरवाही पूरे राष्ट्र को खतरे मे डाल सकती है

दिनांक 24 मार्च 2020

देश के प्रधानमंत्री कर रहे हैं भारत वासियों को संबोधित की अपील,
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया आज रात
12:00 बजे के बाद पूरा भारत लॉक डाउन किया जाता है,भारत के
हर राज्य में गली मोहल्ले भी होंगे लॉक डाउन।
प्रत्येक घरों से बाहर निकलने पर लगाई जा रही है पूरी तरह से पाबंदी।
भारत के प्रत्येक भारतवासी-व्यक्ति को 21 दिन तक घरों में रहना होगा
नहीं तो 21 साल भारत पिछड़ जाएगा।

कहा कोरोना मतलब कोई भी रोड पर न जाए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(भारत)

Massage related to corona virus

 जरूरी सूचना
 आप सभी लोगों से हाथ जोड़कर कर निवेदन है कि आप लोग की जिंदगी आप लोगों के हाथ और आप लोग कुछ समय के लिए घर पर ही रहे और एक दूसरे थोड़ा दूरी बना के रहे .....
आप लोगो से जितना हो सके उतना सही बाते लोगों के बीच में रखे फेक न्यूज और फेक बातो पर ध्यान ना दे अभ तक कोई भी दवा कोरों ना कि नहीं बन पाई है
   
 आप लोगों का मिलना जरूरी नहीं है इस समय आप लोगो का सही और सलामत रहना जरूरी है ....
कुछ समय के बाद सब ठीक हो जाएगा आप की लड़ाई खुद को बचाने की लड़ाई है और हमें पूरा यकीन है कि आप लोग इस लड़ाई में जीत पाएंगे बस आप लोग संयम से  काम करे और दूसरे को भी करने के लिए बोले कुछ दिन घर पर ही बिताए.....

AIBA GK

AAIBA GK


💥 हाल ही में AIBA विश्व कप की मेजबानी रूस करेगा ।
💥 AIBA -- द इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन
♦️ स्थापना -- 1946
♦️ मुख्यालय -- लौसाने , स्विट्ज़रलैंड
♦️ हेड -- गफर राखिमोव

💥 रूस :: मास्को :: रूबल
♦️ राष्ट्रपति -- बल्लामिदिर पुतिन
♦️ प्रधानमंत्री -- मिखाइल मिशुस्टिन
♦️ राष्ट्रीय चिन्ह -- डबल हेडेड ईगल
♦️ राष्ट्रीय पक्षी -- डबल हेडेड ईगल
♦️ राष्ट्रीय पशु -- भालू
♦️ राष्ट्रीय वृक्ष -- साइबेरियन फिर
♦️ राष्ट्रीय फूल -- सूरजमुखी
♦️ राष्ट्रीय खेल -- फुटबॉल , शतरंज
♦️ संसद का नाम -- ड्यूमा

💥 रूस से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स ----------
♦️ रूस ने विश्व का पहला तैरता हुआ परमाणु  संयंत्र अकादमिक लोमोनोसोव लॉन्च किया ।

♦️ रूस ने फेडोर नामक रोबोट अंतरिक्ष में भेजा ।

♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू  द पोस्टल से सम्मानित किया गया ।

♦️ 50वे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन गोवा में किया गया था जिसमें फोकस देश रूस था ।

♦️ रूस - चीन ने पॉवर ऑफ साइबेरिया नामक क्रॉस बॉर्डर गैस पाइप लाइन का उद्धघाटन किया ।

♦️ भारत ने रूस के साथ एक लाख AK 203 असाल्ट राइफल्स के आयात के लिए समझौता किया ।

♦️ इंद्रा और एविया इंद्रा भारत के सेनाओं के बीच एक्सरसाइज है ।

♦️ फीफा विश्व कप 2018 रूस में हुआ था जिसमें फ्रांस ने क्रोएशिया को हराया था

♦️ SCO हेड्स ऑफ स्टेटस 2020 की बैठक रूस में होगी । जबकि SCO हेड्स ऑफ गवर्मेंट की बैठक भारत में होगी ।

♦️ SCO हेड्स ऑफ गवर्मेंट 2019 की बैठक ताशकंद , उज़्बेकिस्तान में हुई थी जबकि SCO हेड्स ऑफ स्टेटस 2019 बिश्केक , किर्गिस्तान में हुई थी ।

Featured Post

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर जनरल नॉलेज

 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर   1. दादा साहब पुरस्कार किसके क्षेत्र में दिया जाता है?   उत्तर: सिनेमा    2. सिख ध...